वॉलीबॉल जूनियर बालक व बालिका वर्ग में भागलपुर चैंपियन

वॉलीबॉल जूनियर बालक व बालिका वर्ग में भागलपुर चैंपियन

– सीआइएससीइ रिजनल बिहार झारखंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सीनियर वर्ग में रांची बना विजेता

– सेंट टेरेसा स्कूल भागलपुर में दो दिवसीय सीआइएससीइ रिजनल बिहार झारखंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गये. अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में भागलपुर ने रांची को 2-0 से पराजित किया. अंडर 17 बालिका वर्ग में भागलपुर ने धनबाद को 2-0 से पराजित कर जूनियर वर्ग में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया. वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में रांची ने धनबाद को 2-1 से और अंडर 19 बालिका वर्ग में रांची ने धनबाद को 2-0 से पराजित किया. रांची ने दोनों सीनियर वर्ग में चैंपियन बना. विजेता टीम को स्कूल की प्राचार्या सिस्टर टेरेस, बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, निखिल कुमार, सिस्टर उषा, सिस्टर अमला, सिस्टर जॉन्सी ने मेडल, सर्टिफिकेट व ट्रॉफी प्रदान किया. सभी रेफरी को स्मृति चिन्ह दिया गया. प्रतियोगिता के संयोजक नील कमल राय ने बताया कि शनिवार को 16 मैच खेले गये. निर्णायक के रूप में अनिल, सुरेंद्र, संदीप, संतोष, दिलीप, अभिषेक केशव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >