प्लेटफॉर्म पर 14 रुपये में ही मिलेगी पानी की बोतल, अधिक वसूली पर रेलवे लेगा एक्शन

Bhagalpur Railway Water Overcharging: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल नीर’ की आपूर्ति बंद है. इसके स्थान पर रेलवे द्वारा अधिकृत सात ब्रांड की पानी की बोतलों की बिक्री की जा रही है. इन बोतलों की निर्धारित कीमत 14 रुपये तय की गई है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Bhagalpur Railway Water Overcharging: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पानी की बोतलों के लिए निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के सभी फूड स्टॉलों पर अधिकृत पानी की बोतलों का रेट चार्ट चस्पा कराया गया है.जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से यात्रियों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म स्थित कुछ स्टॉलों पर सीलबंद पानी की बोतलों के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लिए जा रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) सुधांशु आर्या ने मामले का संज्ञान लिया.

14 रुपये निर्धारित है पानी की बोतल की कीमत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल नीर’ की आपूर्ति बंद है. इसके स्थान पर रेलवे द्वारा अधिकृत सात ब्रांड की पानी की बोतलों की बिक्री की जा रही है. इन बोतलों की निर्धारित कीमत 14 रुपये तय की गई है.

इन सात ब्रांड की कीमत 14 रुपये निर्धारित की गई है

अधिक पैसे लेने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएमआई सुधांशु आर्या ने बताया कि सभी फूड स्टॉलों पर बड़े अक्षरों में रेट चार्ट लगा दिया गया है, ताकि यात्रियों को पानी की वास्तविक कीमत की जानकारी मिल सके. उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री को 14 रुपये से अधिक भुगतान नहीं करना चाहिए.उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई स्टॉल संचालक निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलता है तो यात्री इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से कर सकते हैं. शिकायत मिलने पर संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेट चार्ट लगाए जाने के बाद अब स्टेशन परिसर में पानी की बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रियों से किसी प्रकार की अधिक वसूली न हो सके.

ALSO READ: भागलपुर में दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज वाहनों को आज से लेना होगा ट्रांजिट पास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >