रेलयात्रा के दौरान नियम तोड़ने वाले कई धराये

रेलयात्रा के दौरान नियम तोड़ने वाले कई धराये

भागलपुर . दुर्गा पूजा के दौरान भागलपुर व सुल्तानगंज समेत अन्य स्टेशनों पर अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले कई लोगों पर कार्रवाई की गयी. इनमें ट्रेनों में जंजीर खीचने के लिए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. दिव्यांगजन के डब्बे में जबरदस्ती सफर करने के लिए 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया. ट्रेन एवं स्टेशन में उपद्रव मचाने और सरकारी कर्मचारियों के ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के लिए छह लोग गिरफ्तार हुए. रेलवे यार्ड व स्टेशन पर पटरी पार क��ने वाले 71 लोग गिरफ्तार हुए. महिला डब्बा में जबरदस्ती सफर करने वाले 20 लोग गिरफ्तार हुए. ट्रेनों में अनधिकृत रूप से खाने पीने वाला सामान बेचने वालों 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया. ट्रेन के सामान ढोने वाले बॉगी में जबरदस्ती सफर कर रहे चारलोगों को गिरफ्तार किया गया. रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार यह कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >