भागलपुर में आँधी-तूफ़ान से उड़ी बिजली, पूरा शहर ब्लैकआउट

Bhagalpur news: तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल टूटकर सड़कों पर गिर गये. कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गये, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों में डर का माहौल बना रहा.

मुख्य लाइन में खराबी के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली गुल, पानी संकट से बढ़ी परेशानी

भागलपुर से श्रुति कुमारी की रिपोर्ट:

Bhagalpur news: भागलपुर में सोमवार देर रात आये तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मुख्य बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आ गयी, जिससे शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी.

तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल टूटकर सड़कों पर गिर गये. कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गये, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों में डर का माहौल बना रहा.

सड़क पर गिरे पेड़

मंगलवार सुबह तक कई मोहल्लों में बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. घरों में मोटर और पानी के पंप नहीं चलने से पेयजल संकट गहरा गया. सुबह होते ही कई इलाकों में पानी के लिए लोगों की परेशानी बढ़ गयी.

बिजली बाधित रहने से मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित रहीं. रातभर बिजली गुल रहने के कारण लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत हुई.

बिजली विभाग के अभियंताओं ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण मुख्य लाइन में खराबी आने से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. विभाग की तकनीकी टीम सुबह से लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है. अलग-अलग जगहों पर लाइन की जांच कर खराबी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

विभाग के अनुसार मुख्य लाइन की समस्या ठीक होने के बाद चरणबद्ध तरीके से विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी. बिजली विभाग ने लोगों से धैर्य बनाये रखने की अपील की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. फिलहाल लोग बिजली व्यवस्था सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >