सुलतानगंज में तीन दिनों से ठप नल-जल योजना, 300 से ज्यादा परिवार पेयजल संकट से परेशान

Bhagalpur News: भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड-1 में पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना बंद है. करीब 300 परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं. लोगों ने नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग की है.

सुलतानगंज(भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट.

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित अपर रोड में पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति बंद है. लगातार जलापूर्ति ठप रहने से करीब 300 से अधिक परिवार भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. घरों में पीने के पानी से लेकर खाना बनाने और अन्य दैनिक जरूरतों तक के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है. इससे समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया है.

तीन दिनों से नहीं पहुंचा पानी

वार्ड संख्या-1 के अपर रोड इलाके में रहने वाले लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों से नल-जल योजना पूरी तरह ठप है. लगातार जलापूर्ति बाधित रहने से सुबह से शाम तक लोग पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं.

भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों वाले परिवारों को हो रही है.

Bhagalpur News: समाजसेवी ने उठाए सवाल

युवा नेता एवं समाजसेवी सन्नी चौधरी ने बताया कि पंप ऑपरेटर के अनुसार रिचार्ज नहीं होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है.

उन्होंने कहा कि यह समस्या पहली बार नहीं हुई है, बल्कि समय-समय पर दोहराई जाती रही है. उनका सवाल है कि जब उपभोक्ता समय पर हाउस टैक्स और जलकर का भुगतान कर रहे हैं, तो उन्हें नियमित पेयजल सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही है.

उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

Bhagalpur News: वार्ड पार्षद ने भी मानी समस्या

वार्ड पार्षद विनोद कुमार ने भी स्वीकार किया कि रिचार्ज नहीं होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय को सूचना दे दी गई है और अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आग्रह किया गया है, ताकि लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों की मांग, जल्द बहाल हो जलापूर्ति

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में बार-बार आने वाली बाधा से आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है.

लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो. फिलहाल वार्ड के सैकड़ों परिवार प्रशासन की कार्रवाई और जलापूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhanka Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >