bhagalpur news. एआइयू रग्बी चैंपियनशिप : भागलपुर की पुरुष टीम ने डॉ केएन मोदी विवि को 19-00 से रौंदा

भुवनेश्वर के राहुल बोस रग्बी स्टेडियम (केआइआइटी कैंपस) में खेली जा रही एआइयू रग्बी (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप 2025-26 में टीएमबीयू की पुरुष टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है

भुवनेश्वर के राहुल बोस रग्बी स्टेडियम (केआइआइटी कैंपस) में खेली जा रही एआइयू रग्बी (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप 2025-26 में टीएमबीयू की पुरुष टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले में भागलपुर की टीम ने अपने आक्रामक खेल और बेहतरीन रणनीति के दम पर डॉ केएन मोदी यूनिवर्सिटी की टीम को 19-00 के एकतरफा अंतर से शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की. मैच की शुरुआत से ही भागलपुर के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाये रखा. टीम ने खेल के हर क्षेत्र में डॉ केएन मोदी यूनिवर्सिटी को पछाड़ा और उन्हें एक भी अंक बनाने का मौका नहीं दिया. भागलपुर के खिलाड़ियों के बीच का तालमेल और मैदान पर उनकी चुस्ती-फुर्ती दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही.

केशव, हर्ष और गौरव ने बिखेरा जलवा

इस बड़ी जीत में टीम के स्टार खिलाड़ी केशव, हर्ष और गौरव ने मुख्य भूमिका निभायी. इन तीनों के शानदार ट्राइज और सटीक पासिंग की बदौलत टीम ने स्कोरबोर्ड पर 19 अंकों की बढ़त बनायी. विपक्षी रक्षापंक्ति के पास भागलपुर की आक्रामक रणनीति का कोई जवाब नहीं था.

मैनेजर और टीम को मिली बधाइयां

टीम के इस पहले और शानदार प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है. टीम मैनेजर डॉ विपिन प्रसाद मंडल के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की जा रही है. विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, अभिमन्यु सिंह और संजय कुमार ने पूरी टीम और प्रबंधक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जतायी है कि भागलपुर की टीम इस चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए खिताब पर कब्जा जमायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >