भागलपुर के लैलख निवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bhagalpur News :भागलपुर जिले में एक दुखद घटना हुई, जहाँ लैलख थाना क्षेत्र के एक मजदूर शंभू मंडल की चलती ट्रेन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह साहिबगंज से मजदूरी कर घर लौट रहे थे. डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Bhagalpur News : भागलपुर, सबौर थाना क्षेत्र के एक मजदूर की चलती ट्रेन से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान लैलख निवासी शंभू मंडल (पिता- अनिल मंडल) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

साहिबगंज से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार शंभू मंडल 15 जुलाई की सुबह मजदूरी करने के लिए साहिबगंज गए थे. दिनभर काम करने के बाद वह शाम को ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रखती मां स्थान के पास अचानक चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

रेल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, मायागंज किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शंभू मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए साहिबगंज अस्पताल पहुंचाया. वहीं से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य साहिबगंज पहुंचे. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), मायागंज रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मायागंज अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में शंभू मंडल का इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया गया कि शंभू मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Bhagalpur News : पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध

ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Pintu Pranav

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >