आसमान से छाये रहेंगे बादल, बढ़ेगा उमस

आसमान से छाये रहेंगे बादल, बढ़ेगा उमस

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले का मौसम शनिवार को भी गर्म व उमस भरा रहा. हालांकि बीते दिनों की तरह हीटवेव जैसी स्थिति नहीं रही. दिन में अधिकांश समय आसमान में बादल छाये रहे. दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 72% रहने से उमस का अहसास हुआ. 6.9 किमी/घंटा की गति से पश्चिम दक्षिण दिशा से हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि दो से छह जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन उमस बनी रहेगी. दो से चार जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वी हवा चलेगी और हवा की गति 7 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. किसान गरमा सब्जियों में इस दौरान सिंचाई रोक सकते हैं. पशुओं को पर्याप्त पानी पिलायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >