जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय की लिखित शिकायत

जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय की लिखित शिकायत

भागलपुर . डीएम ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय से जुड़ी एक शिकायत से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. कार्यालय के एक संविदाकर्मी ने डीएम को पत्र लिखकर बताया था कि संविदाकर्मियों को मातृत्व, पितृत्व, अर्जित जैसे अवकाश समय पर स्वीकृत नहीं किये जा रहे. कार्यालय में घूस देने के बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जाता है. संविदा पर काम कर रहे कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है. डीएम का पत्र मिलने के बाद रोगी कल्याण समिति व लेखापाल ने जवाब दिया कि एक भी कर्मी का अवकाश पेंडिंग नहीं है. नियमानुसार मिले आवेदनों को स्वीकृत किया गया. घूस मांगने का आरोप निराधार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >