bhagalpur news. अभिभावकों को दिखायी गयी अनुत्तीर्ण छात्राओं की कॉपी

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में (एमआइसी माइनर कोर्स) दर्शनशास्त्र की आंतरिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्राओं के अभिभावकों को गुरुवार को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया

सुंदरवती महिला महाविद्यालय में (एमआइसी माइनर कोर्स) दर्शनशास्त्र की आंतरिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्राओं के अभिभावकों को गुरुवार को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया. आयोजित छात्रा-अभिभावक बैठक में संबंधित छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाएं अभिभावकों को दिखायी गयी और उनके असंतोषजनक प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक के दौरान छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार कैसे हो, इस विषय पर अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो निशा झा ने की. उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित रूप से महाविद्यालय आने और विषयवार तैयारी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. साथ ही अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपनी बेटियों की पढ़ाई की सतत निगरानी करें और घर पर अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध करायें.

पूर्व प्राचार्य डाॅ मुकेश सिंह ने छात्राओं को अनुशासन और निरंतर अभ्यास की महत्ता समझायी. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष सुमित कुमार ने विषय की गहन समझ विकसित करने पर बल दिया. वहीं भौतिकी के सहायक प्राध्यापक डाॅ विक्रम सिंह ने भी नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया. महाविद्यालय प्रशासन ने आशा जतायी कि इस प्रकार की बैठकों से छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार आयेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >