मायागंज अस्पताल में जांच के बाद तीन डेंगू मरीज मिले

मायागंज अस्पताल में जांच के बाद तीन डेंगू मरीज मिले

भागलपुर. मायागंज अस्पताल में गुरुवार को जांच में तीन डेंगू मरीज मिले. इनका इलाज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. हाॅस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने तीनों में एक लखीसराय निवासी 26 वर्षीय युवक, मुंगेर निवासी 50 वर्षीय पुरुष व खरीक निवासी 50 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि एलिजा जांच के बाद हुई. गुरुवार को एक भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया. इस समय डेंगू वार्ड में छह मरीजों का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >