मायागंज अस्पताल में दो डेंगू मरीज मिले

मायागंज अस्पताल में दो डेंगू मरीज मिले

भागलपुर. मायागंज अस्पताल में जांच के दौरान दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई. इनमें से एक बरारी इलाके की 18 वर्षीय युवती व 31 वर्षीय मरीज मानिकपुर तारापुर मुंगेर की रहने वाली है. अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार शाम तक चार डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा था. इधर, डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान कम होगा, डेंगू मरीजों की संख्या और घटेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >