भागलपुर में डेंगू के दो नये मरीज मिले

भागलपुर में डेंगू के दो नये मरीज मिले

भागलपुर. मायागंज अस्पताल में जांच के बाद बुधवार को डेंगू के दो नये मरीज मिले. वहीं चार डेंगू मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि जांच में मिले दो मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है. वार्ड में कुल मिलाकर तीन डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है. दो नये मरीजों में से पहला गोपालपुर के हरहाचक निवासी 45 वर्षीय पुरुष हैं. वहीं दूसरा मरीज खगड़िया के चौथम निवासी 12 वर्षीय बच्चा है. वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर है. डेंगू मरीजों की जांच में लगे डॉक्टरों ने बताया कि तापमान कम होने से 15 नवंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >