गंगा व कोसी नदी का जलस्तर होने लगा कम

गंगा व कोसी नदी का जलस्तर होने लगा कम

वरीय संवाददाता, भागलपुर बारिश कम होते ही इसका असर गंगा नदी के जलस्तर पर पड़ने लगा है. जल संसाधन विभाग द्वारा गुरुवार दोपहर दो बजे जारी सूचना के अनुसार भागलपुर का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ. नदी का जलस्तर कम होकर 31.81 मीटर तक पहुंच गया. भागलपुर में गंगा नदी का खतरे का निशान 33.68 मीटर है. फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.87 मीटर दूर है. इधर, नेपाल व बिहार की तराई इलाके में बारिश कम होने से नवगछिया से सटे कुरसेला घाट पर कोसी नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर कम होकर 29.48 मीटर तक पहुंच गया. कोसी नदी खतरे के निशान 30 मीटर से फिलहाल 52 सेंटीमीटर दूर है. इधर, गंगा के जलस्तर की बात करें तो बुधवार को इलाहाबाद में जलस्तर कम हुआ. वहीं वाराणसी व बक्सर में जलस्तर में वृद्धि हुई. पटना के दीघाघाट व गांधी घाट समेत मोकामा से सटे हाथिदा, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव में जलस्तर कम हुआ है. शुक्रवार को भागलपुर में जलस्तर कम हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >