bhagalpur news. भागलपुर ने लखीसराय को नौ विकेट से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये मुकाबले में भागलपुर की टीम ने लखीसराय को नौ विकेट से पराजित कर दिया

भागलपुर

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये मुकाबले में भागलपुर की टीम ने लखीसराय को नौ विकेट से पराजित कर दिया.

50 ओवर के खेल में लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में रवि विनोद सिंह ने 74 व नीरज कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भागलपुर की ओर से शुभम कुमार ने चार, रिजवान व वीरू सिंह ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने 35 ओवर में एक विकेट खाेकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में कुमार कृष्णा ने नाबाद 74 व अमन सिंह ने नाबाद 53 रनों का योगदान दिया. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में जोरावर ने एक विकेट चटकाये. मैच में अंपायर मनोहर कुमार व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. गुरुवार को बांका व मुंगेर टीम के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, डाॅ विश्वनाथ, मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >