Bhagalpur News. जीएसटी 2.0 ने आम आदमी के बोझ को किया कम

मारवाड़ी कॉलेज में सेमिनार.

–मारवाड़ी कॉलेज में जीएसटी विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन

मारवाड़ी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग व आइक्यूएसी के बैनर तले बुधवार को जीएसटी विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा ने कहा कि बदलते समय के साथ समसामयिक आर्थिक विषयों की समझ विकसित करना विद्यार्थियों का लक्ष्य होना चाहिए. वहीं, रांची विवि के पूर्व कुलपति प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि राज्य का मूल स्रोत उसका खजाना होता है. उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 नये युग की शुरुआत है, जो पांच व 18 प्रतिशत में समेट कर ना केवल कर ढांचे को सरल बनाया. बल्कि आम आदमी की जेब पर पड़ने वाले बोझ को भी कम किया. बहुत अधिक कर की दरें सरकार के लिए कम राजस्व उत्पन्न करती हैं. उन्होंने कहा कि काम जीएसटी दरों के कारण व्यापार में सुगमता निर्यातकों को सशक्त बनाना और सेवा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया गया है. प्रो शांडिल ने सुधारो की राह में कई चुनौतियों के बारे में भी विस्तृत रूप से कहा है कि कर अनुपालन को और सरल बनाना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करना विवाद समाधान को गति देना जैसे महत्वपूर्ण कदम अभी भी बाकी हैं.

पीजी अर्थशास्त्र विभाग हेड प्रो अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से जीएसटी या कोई भी कर जन कल्याण एवं राष्ट्र के विकास के लिए होना चाहिए. उन्होंने एक राष्ट्र एक कर एक बाजार के सिद्धांत को सकारात्मक बताया. आयोजन सचिव डॉ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज व पीजी की छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुषा, अंकित आनंद, शोएब, राजीव, बबली, सुरुचि, दिया वर्मा आदि ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर प्रो उमेश प्रसाद, प्रो एके दत्ता, प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, डॉ श्वेता,डॉ अदिति प्रिया, डॉ संगीत कुमार, डॉ स्वस्तिका दास, डॉ बासुकी कुमार, डॉ सुपेंद्र यादव, डॉ कमला पाढ़ी, प्रो ब्रज भूषण तिवारी, डॉ जूही सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >