bhagalpur news. राकेश के 121 रन की बदौलत लखीसराय टीम पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी लीग मुकाबले में बुधवार को भागलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखीसराय टीम को 91 रनों से पराजित कर दिया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी लीग मुकाबले में बुधवार को भागलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखीसराय टीम को 91 रनों से पराजित कर दिया. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. भागलपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 341 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में राकेश गुप्ता ने 121 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि आर्यन सिंह ने 98 रन बनाये. इसके अलावा विशाल कुमार ने 43 व अर्नव ने नाबाद 34 रन बनाये. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक कुमार व अंश आर्यन ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम 44.1 ओवर में 250 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. बल्लेबाजी में रवि सिंह ने 53 व रवि आर्यन ने 39 रनों का योगदान दिया. शेष क्रम के बल्लेबाज नहीं चले. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन रॉय ने तीन, रिजवान व वीरू सिंह ने दो-दो विकेट झटकें. शानदार प्रदर्शन के लिए राकेश गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर सचिन कुमार व मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर अंकित राज व शिवम कुमार ने निभायी. गुरुवार को बांका व भागलपुर टीम के बीच मुकाबला खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >