Bhagalpur Crime News : आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

मोबाइल चोर को आरपीएफ की गश्ती टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया.

मोबाइल चोर को आरपीएफ की गश्ती टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. भागलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर वह संदिग्ध स्थिति में मिला. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान सन्नी कुमार निवासी-गोरट्ठा चौक, ठाकुरबाड़ी के पास, थाना मुजाहिदपुर, जिला-भागलपुर बतायी. सन्नी कुमार के पास से मोबाइल फोन बिना सिम कार्ड के मिला. उसने स्वीकार किया कि उसने यात्रियों से मोबाइल चुराये थे. बरामद मोबाइल फोन को 15.30 बजे आरपीएफ पोस्ट के एसआइ द्वारा उचित जब्ती सूची के तहत जब्त कर लिया गया. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >