Bhagalpur Crime: भागलपुर में निगम कर्मी ने पत्नी को 8 बार चाकू मारकर किया घायल, 5000000 की डिमांड, इस काम के लिए बना रहा था दबाव

Bhagalpur Crime: भागलपुर के जोकसर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निगमकर्मी पति ने पत्नी पर चाकू से आठ बार वार कर घायल कर दिया. पत्नी पर लगातार पैसों की मांग को लेकर वह अत्याचार कर रहा था. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bhagalpur Crime: भागलपुर में निगम कर्मी ने अपनी पत्नी को आठ बार चाकू गोदकर घायल कर दिया. मामला जोकसर थाना क्षेत्र के कोयलाघाट का है. घायल की पहचान प्रेमराज की पत्नी संजुला कुमारी(27) के रूप में हुई है. संजुला का पति संजुला से लगातार पैसों की मांग कर रहा था. पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता था. प्रेमराज के कई लड़कियों से अवैध संबंध भी हैं, जिसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था.

पत्नी के परिवारवालों के पास एक दर्जन से अधिक फोटो

मायके वाले के पास प्रेम राज और कथित एक दर्जन से अधिक प्रेमिका का साथ वाली फोटो भी है. इसी विवाद में गुरुवार को जब संजुला अपने बच्चों को स्कूल से लाने गई थी, प्रेमराज ने बार-बार फोन कर उसे घर बुलाया. जैसे ही संजुला घर पहुंची, वहां ननद ममता कुमारी उससे उलझ गई. इसके बाद संजुला के साथ उसके ससुर रामचंद्र यादव, सास मुक्ति देवी और पति प्रेमराज ने मिलकर कमरे में बंद कर पहले उसकी पिटाई की. फिर प्रेमराज ने शरीर के विभिन्न हिस्सों में आठ बार चाकू मारा.

आरोपी के साला का बयान

पीड़िता के भाई ने बताया- फंदे से लटकाने की प्लानिंग थी

घायल का भाई युवराज यादव ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद फंदे से लटकाने की प्लानिंग थी. घटना की जानकारी संजुला ने अपनी मां मंजू देवी को दी. सूचना मिलने पर मां मंजू देवी और भाई युवराज यादव मौके पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने मंजू देवी के साथ भी मारपीट की.

घायल हालत में मां-बेटी जोकसर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पहले इलाज कराने की सलाह दी. करीब आधे घंटे इंतजार के बाद संजुला थाने में ही बेहोश हो गई. इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आठ बार चाकू गोदकर किया घायल, फंदे पर लटकाने की थी प्लानिंग

घायल संजुला के भाई युवराज यादव ने बताया कि प्रेमराज का कई लड़कियों से अवैध संबंध है. वह बार-बार पांच लाख की मांग कर रहा था, जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था. सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने का जिम्मा हमेशा संजुला पर ही था, प्रेमराज कभी नहीं गया. घायल का ससुराल कोयलाघाट है, जबिक मायके 5KM दूर मानिकपुर है. युवराज ने बताया कि बहन ने बहनोई को कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरों में देखा था.

घायल की मंजू देवी ने बताया कि दामाद प्रेमराज का शादी से पहले ही कई लड़कियों से अफेयर था और शादी के बाद भी दूसरी शादी करना चाहता था. वह बेटी से तलाक की मांग कर रहा था और जिम खोलने के नाम पर पांच लाख की मांग कर रहा था.

पैसे नहीं देने पर बेटी के साथ लगातार मारपीट करता था. गुरुवार को भी बेटी जब अपने बेटे को स्कूल से ला रही थी, उसी दौरान प्रेमराज ने बार-बार फोन कर घर बुलाया और वहां मारपीट शुरू कर दी.

मायागंज में इलाज के लिए आधे घंटे तक करना पड़ा इंतजार

मायागंज अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं. चाकू से घायल संजुला को ऑपरेशन थिएटर के पास आधे घंटे तक तड़पते रहना पड़ा, क्योंकि वहां लाइट नहीं थी. ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह अंधेरे में था. ट्रॉलीमैन घायल को कभी ऑपरेशन थिएटर ले जा रहे थे तो कभी बाहर ला रहे थे.

मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने से रोका गया. इस घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं. जोकसर थानेदार कृष्णनंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद करवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब खुद कर सकेंगे ट्रांसफर और स्कूल का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >