bhagalpur news. सिद्दीकी के हरफनमौला प्रदर्शन से भागलपुर क्रिकेट क्लब पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे जिला सीनियर डिवीजन लीग में शनिवार को हुए मैच में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर क्रिकेट क्लब को 64 रनों से पराजित किया.

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे जिला सीनियर डिवीजन लीग में शनिवार को हुए मैच में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर क्रिकेट क्लब को 64 रनों से पराजित किया. यूथ कॉर्नर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 215 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में कुणाल राज ने 79 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि एमडी सदीक सिद्दीकी ने 48, विकास यादव ने 31 व अमन कुमार सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया.

भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रौशन झा ने तीन विकेट झटके. वहीं, अभिषेक, हरि किशोर कुमार और पीयूष कुमार सीनियर ने एक-एक विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर क्रिकेट क्लब की टीम 28.3 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गयी. सचिन कपिलदेव भारद्वाज ने 41 व अमित जय प्रकाश कुमार ने 35 रनों का योगदान दिया.

यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कुणाल राज ने तीन विकेट हासिल किये. सचिन रॉय ने दो, अंकुश गुप्ता, एमडी सदीक सिद्दीकी, शुभम अनिल कुमार और राकेश उमेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया. मैच में अंपायर मनोज कुमार व अभय कुमार थे. स्कोरिंग सौरव कुमार एवं विवेक कुमार ने किया. सोमवार को रणधीर वर्मा क्रिकेट क्लब व भागलपुर क्रिकेट अकादमी के बीच मैच होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >