Bhagalpur Murder: भागलपुर व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस को मिला अपराधी का सुराग, CCTV फुटेज ने खोले कई राज

Bhagalpur Murder: भागलपुर व्यवसायी हत्याकांड पर आईजी विवेक कुमार ने कहा कि नवगछिया एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है. टीम को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. आईजी विवेक कुमार ने आगे कहा, "हमारा पहला लक्ष्य है कि इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाए. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे सार्वजनिक किया जाएगा."

Bhagalpur Murder, अंजनी कुमार कश्यप: भागलपुर के नवगछिया बाजार में किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाने की दिशा में नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. घटना के बाद से पुलिस ने अब तक इलाके के एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की है. जांच में पुलिस के हाथ वो अहम फुटेज लग गया है जिससे हत्या के आरोपी की पहचान और गतिविधियों की जानकारी मिली है.

आइजी भागलपुर

पेशेवर नहीं था शूटर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गया था और एनएच 31 तक पहुंच गया. इससे यह बात साफ हो गई है कि आरोपी कोई पेशेवर शूटर नहीं था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि गोली चलाते समय उसने दोनों हाथों से कट्टा पकड़ा, जो अक्सर नौसिखिए अपराधियों का तरीका होता है. मृतक विनय के चेहरे पर नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे साफ है कि हत्या पूर्व नियोजित थी.

सीसीटीवी फुटेज में अपराधी मास्क लगाया हुआ है, सर और मुहं में गमछा लपेट रखा है

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भाई पर आशंका

पुलिस को शक है कि आरोपी ने पहले से ही विनय के व्यवसाय की रेकी की थी. हत्या में इस्तेमाल हथियार, उसकी चाल-ढाल और वारदात के बाद का आत्मविश्वास, यह बताता है कि आरोपी को पकड़े जाने का कोई डर नहीं था. घटना के बाद विनय का बड़ा भाई अब तक घर नहीं लौटा है. पुलिस उसकी भूमिका और संभावित जमीन या पैसों के विवाद की भी जांच कर रही है.

साथ ही, व्यवसाय के दौरान किसी ग्राहक से हुई बहस या दुश्मनी की भी छानबीन की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने संभावित आरोपी की तस्वीर और मूवमेंट को सुरक्षित कर लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >