PM Modi के दौरे से पहले भागलपुर डीएम ने पर्यटन विभाग को भेजे तीन प्रस्ताव, जानें सूची में क्या-क्या है शामिल

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आ रहे हैं. उनके आगमन से पहले जिले के डीएम ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को तीन प्रस्ताव भेजे हैं. आइये जानते हैं इस प्रस्ताव में क्या-क्या शामिल है?

PM Modi Bihar Visit: बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले जिले के डीएम नवल किशोर चौधरी ने राज्य सरकार के पर्यटन विभाग को इलाके में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रस्ताव भेजे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा, “मैंने बिहार पर्यटन विभाग को तीन पर्यटन सर्किट प्रस्तावित किए हैं, जिनमें एक बौद्ध सर्किट और एक जैन सर्किट शामिल है. इसके अतिरिक्त, हमने एक ‘शैव सर्किट’ का भी प्रस्ताव किया है.” उन्होंने कहा कि मधेपुरा में एक शिव का मंदिर है जो काफी प्रसिद्ध है. दूसरा नवगछिया में भी शिव का प्रसिद्ध मंदिर है. भगवान बूढ़ानाथ मंदिर, बटेश्वर नाथ मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं. अजगैबीनाथ मंदिर प्रसिद्ध है, जहां सावन के महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर जाते हैं. इसकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रपोजल दिया है. उम्मीद है कि इस पर विचार किया जाएगा.

तैयारियों में जुटे अधिकारी

24 फरवरी को पीएम मोदी के भागलपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं. शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की. इसके अलावा, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत द्वारा भागलपुर हवाई अड्डा परिसर में बनाए जा रहे कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच और पार्किंग स्थल का मुआयना किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार से पहली बार पीएम किसान योजना की राशि जारी करेंगे

पीएम मोदी इस कार्यक्रम में देश के किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे और भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद होंगे. यह पहला अवसर होगा, जब देश के किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की राशि प्रधानमंत्री बिहार की धरती से जारी करेंगे.

इसे भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था, अलग-अलग रंगों के होंगे पास, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >