BHAGALPUR बीडीओ -सीओ पहुंचे जहाज घाट, फेरी सेवा की ली जानकारी

विक्रमशिला सेतु पर परिचालन ठप होने के कारण अचानक तिनटंगा करारी -कहलगांव गंगा घाट पर यात्रियों की अप्रत्याशित भीड होने के कारण अफरा -तफरी मची रही.

गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु पर परिचालन ठप होने के कारण अचानक तिनटंगा करारी -कहलगांव गंगा घाट पर यात्रियों की अप्रत्याशित भीड होने के कारण अफरा -तफरी मची रही. स्टीमर के कहलगांव से तिनटंगा करारी घाट आते ही उसमें चढने के पूर्व टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे. भीड में कुछ लोगों के मोबाइल भी गुम हो गये. बीडीओ निशांत कुमार व सीओ रौशन कुमार जहाज घाट पर पहुंच कर फेरी सेवा के प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिया. जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने भी जहाज घाट का निरीक्षण किया.

तिनटंगा करारी घाट पर कंट्रोल रुम बनाने की तैयारी

तिनटंगा करारी जहाज घाट पर यात्रियों की अप्रत्याशित भीड को देखते हुए कंट्रोल रुम बनाने की कवायद शुरु कर दी गयी है. कंट्रोल रुम में अधिकारियों व कर्मियों के साथ आपदा मित्र को तैनात किया जायेगा. लाइफ जैकेट की व्यवस्था भी की जायेगी.

दूध विक्रेताओं को हो रही समस्या

दूध विक्रेताओं की सबसे बड़ी समस्या हो गयी है कि दूध कहां बेचें. प्रत्येक दिन 50 से 60 क्विंटल दूध केवल बिहपुर से भागलपुर जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >