bhagalpur news.बाबा बूढ़ानाथ का निशान शोभायात्रा आज, तैयारी पूरी

बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से 23 फरवरी को गोशाला परिसर से सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. तैयारी पूरी कर ली गयी.

भागलपुर

बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से 23 फरवरी को गोशाला परिसर से सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. तैयारी पूरी कर ली गयी. शनिवार को गोशाला सभागार में देर रात तक आयोजन की सफलता को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे.

संरक्षक सह भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर, महासचिव नितिन भुवानिका, अध्यक्ष संजय साह, मनीष दास के नेतृत्व में अन्य श्रद्धालु निशान को सजाते हुए दिखे. बताया कि संगम के जल से बाबा बूढ़ानाथ का जलाभिषेक किया जायेगा. शोभायात्रा गोशाला परिसर से निकलकर कोतवाली, स्टेशन, वेराइटी चौक , भामाशाह चौक, दीपनगर चौक होते हुए बाबा के दरबार में पहुंचेगी. बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद महाभंडारा का आयोजन होगा. एक ही परिधान में महिलाएं, युवा, बच्चे निशान लेकर झूमते-गाते मंदिर पहुंचेंगे. सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संध्या में भक्ति जागरण किया जायेगा. माैके पर अध्यक्ष संजय साह, कोषाध्यक्ष प्रशांत टेकरीवाल, संयोजक सुनील लाठ, प्रवक्ता मनीष दास, अमित साह, सन्नी शरीन, योगेश शर्मा, पवन जैन, मनोज मंगलम, अमित बाजोरिया, विशाल कुमार, नीतीश केशरी, नवल कुमार, चंदन कुमार, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >