Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सरकारी पूजा के बाद भक्तों के लिए खुले पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ शिव मंदिर में बुधवार तड़के धार्मिक वातावरण भक्तिमय रहा. सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ हुआ.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Bhagalpur News. भागलपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ शिव मंदिर में बुधवार तड़के धार्मिक वातावरण भक्तिमय रहा. सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ हुआ.इस पूजा का संचालन महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में किया गया जिसमें पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया.

मंदिर प्रबंधन की ओर से बाल्मिकी सिंह ने सहयोग प्रदान किया और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया गया. पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये.

इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा.

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला.

सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही. मंदिर में शांति व्यवस्था पूरी तरह रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >