मिनी देवघर के नाम से जाना जाता है बिहार का यह प्रसिद्ध मंदिर, 40 किमी पैदल जाकर चल चढ़ाते हैं श्रद्धालु, जानें महिमा

Baba Brajaleshwar Mahadev Temple: बाबा ब्रजलेश्वर महादेव मंदिर के चौखट पर आने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. सावन के माह में खासकर विशेष कर जनसैलाब यहां उमर जाता है. महाशिवरात्रि के दिन होगा रुद्राभिषेक महाशिवरात्रि के दिन विशेष रुद्राभिषेक मंदिर का किया जाएगा.

Baba Brajaleshwar Mahadev Temple, अंजनी कुमार कश्यप: भागलपुर जिले में बाबा ब्रजलेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी हो रही है. जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मंदिर के मुख्य पुजारी के मुताबिक वैदिक विधि विधान के साथ मंदिर में शिव विवाह संपन्न होगी. इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोले की बराती बन पाएंगे. मंदिर का 400 साल पुराना इतिहास रहा है. बाबा भोले का यह दरबार लोगों के बीच मिनी देवघर के नाम से प्रख्यात है.

जानिए इस मंदिर की कैसे हुई स्थापना

बाबा ब्रजलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी बताते हैं कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ अकाल मौत को भी टाल देते हैं. यह मंदिर की स्थापना क्षेत्र के ही राजा झब्बन सिंह ने जन सहयोग से करवाया था. इस मंदिर के जगह पर पूर्व में जंगल हुआ करता था. जंगल में चरवाहा की गाय हर रोज एक निश्चित स्थान पर अपना सारा दूध बहा देती थी, इसको लेकर आसपास के इलाके में चर्चा हुई तो लोगों ने साहस कर उस जगह को कुदाल से खुदाई की तो वहां शिवलिंग पाया. उसी दिन रात को राजा को महादेव ने सपना दिया कि यहां पर मंदिर का निर्माण होना चाहिए. मंदिर का निर्माण तब से यहां पर हो रखा है.समय-समय पर मंदिर का मेंटेनेंस वही के लोगों के द्वारा किया जाता रहा है.

40 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चढ़ाते हैं जल, मनोमकना होती है पूरी

मंदिर के बारे में पुजारी बताते हैं कि सोमवार को बैरागन का दिन होता है. जहां पर की हजारों लोग जल अर्पण करने मंदिर पहुंचते हैं. सुल्तानगंज के अगवानी घाट से जल भरकर 40 किलोमीटर पैदल यात्रा करते वक्त मरवा पहुंचते हैं, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल व ग्रामीण स्वयंसेवक भी तैनात रहते हैं. उनका कहना है कि यह मनोकामना मंदिर है यहां पर कोई भक्त खाली नहीं जाता है. 26 फरवरी की सुबह 8:00 बजे से ही प्रशासनिक अधिकारी ट्रस्ट एवं परिजनों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष रुद्राभिषेक भी होना है. इसके बाद मेले का उद्घाटन किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे. इसके बाद भक्त महादेव को जलाभिषेक कर सकेंगे.

एसपी ने क्या बताया

एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि शिवरात्रि को लेकर हम पूर्ण रूप से तैयार है. हमलोगों ने सभी थानेदारों के साथ मीटिंग कर ली है. जहां श्रृद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है. हर जगह पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेगी.

क्या बोले मुख्य पुजारी

मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडे ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर बहुत जोर शोर से तैयारी चल रही है. यहां बाबा शिव का झांकी निकाली जाएगी और भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी जो शिव मंदिर बाबा ब्रजलेश्वर स्थान से निकल कर नेशनल हाईवे होते हुए बिहपुर गांव और झंडापुर गांव होते हुए पुनः मंदिर पहुंचती है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: पति ने पहले प्रेमिका को फिर पत्नी को मारी गोली, एक की मौत, जानें क्यों बना हत्यारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >