Bhagalpur news नामांकन सत्र पर चला जागरूकता अभियान

कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में नामांकन सत्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया.

कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में नामांकन सत्र पर जागरूकता अभियान चलाया गया. प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रेरित किया. अभियान में बच्चों ने नारे, नृत्य और जनसंपर्क से अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने का आग्रह किया. शिक्षकों ने ग्रामीणों से घर-घर जाकर संवाद किया और सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध बेहतर शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकें, पोशाक, छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी. प्रधान शिक्षक ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कई सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जोड़ने का आग्रह किया, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके. कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, गीता कुमारी व छात्र-छात्राएं शामिल थीं.

निपुण विद्यालय बनाने के लिए पीयर लीडर ने लिया संकल्प

कहलगांव प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केसरी के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निपुण लीडर्स को बैच, मेडल और शिक्षण सामग्री से सम्मानित किया गया. मेंटर शिक्षक रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में निपुण लीडर्स ने अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का संकल्प लिया. विद्यालय में मिशन निपुण बिहार के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही है. प्रधान शिक्षक के निर्देशानुसार वर्ग शिक्षक पीयर लीडर प्रतिदिन 40 मिनट कक्षा का संचालन करते हैं और शनिवार को पीयर लीडर के साथ बैठक कर कक्षा संचालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हैं. प्रधान शिक्षक ने कहा कि पीयर लर्निंग एक प्रभावी शिक्षण प्रक्रिया है, जिसमें विद्यार्थी समूह में कार्य करने की कला सीखते हैं और अपने अनुभवों व विचारों को साझा करते हैं. यह प्रक्रिया बच्चों में आत्मविश्वास, समझदारी और गहन ज्ञान अर्जित करने की क्षमता विकसित करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >