bhagalpur news. अंग एक्सप्रेस में बढ़ाये जायेंगे जनरल कोच, चार से बढ़कर होगी छह : पीसीसीएम

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ उदय शंकर झा ने कहा कि अंग एक्सप्रेस में भीड़ काफी होती है

पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ उदय शंकर झा ने कहा कि अंग एक्सप्रेस में भीड़ काफी होती है. इसलिए इसमें स्लीपर कोच को कम कर के जनरल कोच की संख्या बढ़ायी जायेगी. एक स्लीपर क्लास में 80 लोग जाते हैं व जनरल क्लास में तकरीबन 250 लोग जाते हैं. अभी अंग एक्सप्रेस में चार जनरल कोच हैं, उसे बढ़ाकर छह करने का प्रस्ताव है. इसे जल्द लागू किया जायेगा. अंग एक्सप्रेस को दो दिन चलाने के सवाल पर पीसीसीएम ने कहा कि यह ट्रेन का परिचालन साउथ वेस्टर्न रेलवे द्वारा किया जाता है. दो दिन चलाने का निर्णय रेलवे बोर्ड व साउथ वेस्टर्न रेलवे द्वारा लिया लिया जायेगा. शुक्रवार को भागलपुर स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कही. कहलगांव होते हुए हवाड़ा तक जाने के लिए वंदे भारत की मांग आयी हुई है. अभी यह प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बुकिंग, टिकट चेकिंग करने वाले सहित फ्रंट लाइन स्टॉफ के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है. भागलपुर से क्लोन ट्रेन चलाने की बात पर कहा कि लोग अधिक से अधिक टिकट कटा कर सफर करेंगे तो यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेगी. कहा कि ट्रेन ऑन डिमांड के आधार पर एनालिसिस कर के जिसे एआइ वेस्ट एनालिसिस कहा जाता है. कहा कि स्टेशन में मल्टीपर्पस स्टॉल दिया जा रहा है. निरीक्षण में स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश, सीएमआइ मानदा प्रणय कुमार, सीएमआइ भागलपुर फूल कुमार शर्मा सहित मालदा व भागलपुर के अधिकारी साथ थे. बेटिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

पीसीसीएम ने टीम के साथ चार नंबर प्लेटफॉर्म पर आयी डीएमयू पैसेंजर में टिकट चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें सभी बोगी में आधे से अधिक बेटिकट यात्री यात्रा कर रहे थे. इस दौरान कुल 370 बिना टिकट यात्रा के मामले दर्ज किये गये व 2,09,120 की राशि वसूली गयी.

स्वचालित सीढ़ी के बंद होने पर दिखे नराज

पीसीसीएम ने प्लेटफॉर्म व प्लेटफार्म परिसर के सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी जतायी. उन्होंने इसके लिए सौ में से 70 अंक ही दिये. कहा कि कचरा व कई जगह पर सफाई व्यवस्था नहीं दिखी. उन्होंने यात्रियों से कहा कि कचरा कूड़ादान में डाले. प्लेटफॉर्म पर खराब नल को ठीक करने का निर्देश दिया. उन्होंने फुट ओवरब्रिज के नीचे कचरा देखकर कहा कि यहां पर जाली लगाये. एक नंबर प्लेटफॉर्म के एक तरफ से बंद स्वचालित सीढ़ी के बंद होने पर कहा कि इसके इंजीनियर हैं कहां हैं. फाेर-व्हीलर पॉर्किंग के एक कोने पर चल रही अवैध तरीके से दुकान को फटकरार लगायी. पीसीसीएम भागलपुर, कहलगांव व शिवनारायणपुर खंड में निरीक्षण सह विशेष टिकट जांच अभियान चलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >