अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर आया अपडेट, टेंडर जारी, सरकार का मेगा प्लान तैयार

Bihar: बिहार के भागलपुर में अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम तेज हो गया है. नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रोजेक्ट की DPR तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है. 27 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं.

Bihar: अजगैवीनाथ धाम में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर अब काम तेजी से आगे बढ़ने लगा है. बिहार के नागरिक उड्डयन विभाग ने इस एयरपोर्ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार कराने के लिए कंसल्टेंट चुनने के लिए टेंडर जारी कर दिया है. इसे बिहार में हवाई सुविधा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

विभाग की ओर से जारी टेंडरटू एनवेलप सिस्टम के तहत होगा. इसका मतलब है कि पहले टेक्निकल बिड खोली जाएगी और उसके बाद फाइनेंसियल बिड. इच्छुक और योग्य एजेंसियां 27 फरवरी 2026 को दोपहर तीन बजे तक आरएफपी का जवाब जमा कर सकती हैं.

जरूरत के अनुसार बदलाव संभव

इस प्रोजेक्ट के तहत एयरपोर्ट को बनाना कितना मुमकिन या सही रहेगा, इसे जांचा जाएगा. तकनीकी, आर्थिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों का विस्तार से स्टडी किया जाएगा. इन्हीं रिपोर्ट्स के आधार पर आगे निर्माण और निवेश से जुड़े फैसले लिए जाएंगे.

सरकार चाहती है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कंपटीटिव तरीके से हो. इसी को ध्यान में रखते हुए पटना स्थित सिविल एविएशन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्री-बिड मीटिंग भी रखी गई है. इस बैठक में कंपनियां अपने सवाल पूछ सकेंगी. अगर किसी तरह का बदलाव जरूरी होगा तो विभाग उसकी जानकारी भी साझा करेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत

तकनीकी बिड 10 मार्च 2026 को खोले जाने की संभावना है. इसके बाद 17 मार्च 2026 को योग्य एजेंसियों की तकनीकी प्रस्तुति ली जाएगी. फाइनेंसियल बिड की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. टेंडर से जुड़े डॉक्यूमेंट विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड किए जा सकते हैं.

सरकार का मानना है कि एयरपोर्ट बनने से भागलपुर और आसपास के जिलों में विकास की रफ्तार बढ़ेगी. पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आएगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे. साथ ही उत्तर और पूर्वी बिहार की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >