जिला विधिज्ञ संघ में एआई पर दो दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से, अधिवक्ताओं को मिलेगी आधुनिक तकनीक की जानकारी

भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ अधिवक्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए 31 जुलाई और 1 अगस्त को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. यह प्रशिक्षण अधिवक्ताओं को डिजिटल बदलावों के लिए तैयार करेगा और न्यायिक कार्यों में तकनीक के उपयोग को बढ़ाएगा.

Bhagalpur Bar Association: भागलपुर. जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर की ओर से अधिवक्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण 31 जुलाई और 1 अगस्त को संघ के नवनिर्मित पुस्तकालय में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.

एआई और आधुनिक तकनीक की दी जायेगी जानकारी

संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिवक्ताओं को तकनीकी बदलावों के अनुरूप तैयार करना और न्यायिक कार्यों में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना है.

तकनीकी बदलाव के अनुरूप खुद को करेंगे तैयार

प्रशिक्षण के दौरान अधिवक्ताओं को यह बताया जाएगा कि बदलते डिजिटल परिवेश में आधुनिक तकनीकों का उपयोग किस प्रकार उनके पेशेवर कार्यों को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बना सकता है. साथ ही तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा.

अधिवक्ताओं से भागीदारी की अपील

Bhagalpur Bar Association: जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव ने सभी अधिवक्ता बंधुओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुचि लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है. उनका कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से अधिवक्ता नई तकनीकों को समझ सकेंगे और अपने कार्यों में उनका बेहतर उपयोग कर पायेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >