Bhagalpur. कनकैथी डंपिंग ग्राउंड के लिए एजेंसी बहाल, सिर्फ सूखे कचरे का करेगी निस्तारण

कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के पहाड़ को हटाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ा कदम उठाया है. निगम ने दिल्ली की आकांक्षा एजेंसी का चयन किया है.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर. कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़े के पहाड़ को हटाने की दिशा में नगर निगम ने एक और बड़ा कदम उठाया है. निगम ने दिल्ली की आकांक्षा एजेंसी का चयन किया है, जो डंपिंग ग्राउंड में मेटेरियल रिकवरी सेंटर (एमआरएफ) का निर्माण करायेगी. एजेंसी ने 81 लाख 91 हजार रुपये की बैंक गारंटी भी जमा कर दी है. इसके बाद अब जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है.

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह दूसरी एजेंसी है, जो विशेष रूप से सिर्फ सूखे कचरे के निस्तारण का काम करेगी. कनकैथी डंपिंग ग्राउंड में लंबे समय से कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में एमआरएफ निर्माण और कचरा निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होने से राहत मिलने की संभावना बढ़ गयी है. यह प्रोजेक्ट 16 करोड़ 39 लाख राशि की है.

एग्रीमेंट के बाद जारी होगा वर्क ऑर्डर

स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि एजेंसी के साथ जल्द ही एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जायेगा और सूखे कचरे के निस्तारण का काम शुरू होगा.

नगर निगम का मानना है कि नयी एजेंसी के जुड़ने से डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के निष्पादन की प्रक्रिया तेज होगी. साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >