Bhagalpur news मंदिर में शादी के बाद प्रेमिका का हंगामा, युवती को पुलिस थाना ले गयी

गोराडीह मोहनपुर पंचायत के अंतर्गत सियारगढ़ गांव में मंगलवार को एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर जम कर हंगामा किया.

गोराडीह मोहनपुर पंचायत के अंतर्गत सियारगढ़ गांव में मंगलवार को एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर जम कर हंगामा किया. दोनों में करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 22 अप्रैल को दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप शादी भी कर ली थी. जानकारी के अनुसार दोनों ने तय किया था कि एक साल बाद अपने-अपने परिवार को इस विवाह की जानकारी देंगे. लड़के के मोबाइल में शादी की तस्वीरें मिलने के बाद उसके परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. परिजन लड़के पर युवती को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं, जबकि दोनों साथ रहने की बात कह रहे हैं. युवती घोघा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि युवक सियारगढ़ का रोहित कुमार है. दोनों अलग-अलग जाति से होने से लड़के के परिजन इस विवाह का विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को युवती जब युवक के घर पहुंची और हंगामा करने लगी, तो परिजनों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और बताया कि रोहित घर पर नहीं है. बाद में पता चला कि वह बाहर गया हुआ है. युवती ने पुलिस में शिकायत की बात कहने पर परिवार की ओर से बातचीत का आश्वासन दिया गया. युवती का दावा है कि मंदिर में हुई शादी का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जबकि आरोप है कि लड़के के परिजनों ने मोबाइल तोड़ दिया, जिससे सबूत नष्ट हो गये. करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गयी. मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती को थाना लाया गया है. उसके परिजनों को सूचना दी गयी है. युवक-युवती दोनों बालिग है या नहीं पता किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >