bhagalpur news. हॉस्टलों में अवैध रूप से रहने वाले छात्रों पर होगी कार्रवाई

टीएमबीयू की डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना कुमारी साह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की

टीएमबीयू की डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना कुमारी साह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में छात्रावासों के संचालन, सुरक्षा और वहां व्याप्त मूलभूत समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. प्रो साह ने कड़े लहजे में कहा कि छात्रावासों में केवल उन्हीं छात्रों को रहने की अनुमति होगी जिनका नामांकन वैध है. चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी छात्रावास में अवैध छात्र रहते हुए पाये गये, तो संबंधित अधीक्षक के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

अधीक्षकों ने उठायी समस्या

बैठक के दौरान विभिन्न छात्रावासों के अधीक्षकों ने साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने शिकायत की कि छात्रावासों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए फिनाइल, क्लीनर एसिड और ब्लीचिंग पाउडर जैसी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है. अधीक्षकों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए डीएसडब्ल्यू ने भरोसा दिलाया कि मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जायेगा. मौके पर छात्रावास अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार सिंह, डॉ संजय जायसवाल, डॉ गौतम कुमार और विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >