bhagalpur news. एबीवीपी ने विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार व डीएसडब्ल्यू का तीन घंटे तक किया घेराव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार व डीएसडब्ल्यू को रजिस्ट्रार कार्यालय में तीन घंटे तक घेराव किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर रजिस्ट्रार व डीएसडब्ल्यू को रजिस्ट्रार कार्यालय में तीन घंटे तक घेराव किया. परिषद का कहना था कि विवि में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्या से जूझना पड़ रहा है. इसे लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन भी सौंपा. दरअसल, परिषद के कार्यकर्ता मांगों को लेकर रजिस्ट्रार के कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की. खासकर नामांकन एवं छात्रावास की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार ने तत्काल डीएसडब्ल्यू को अपने कार्यालय में बुलाया. इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार एवं डीएसडब्ल्यू का घेराव कर समस्या के समाधान की मांग की. मौके पर सूर्या प्रताप, अमन राय, मुक्ता सिंह, किशन सोनी, हर्ष मिश्रा, राजा यादव, नगर मंत्री पीयूष भारती, सुमित सिंह, प्रभाकर मंडल, शिव सागर, लक्ष्मण, शिवम तिवारी, दिव्यांशु शर्मा, अनमोल शर्मा आदि मौजूद थे. सात दिनों के भीतर सभी समस्या का हो निदान – कुणाल पांडे

परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि परिषद द्वारा पूर्व में भी उन सभी मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया था. अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर सभी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

परिषद की मुख्य मांग

– पदों से संबंधित आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाये.

– एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को नामांकन शुल्क में छूट प्रदान की जाये

– नामांकन प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन हो

– सभी विभागों में सीट आवंटन एवं कक्षाओं की व्यवस्था सुचारू किया जाये

– छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था हो

– बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों की लंबित परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाये

– सभी महाविद्यालयों एवं विभागों में नियमित कक्षाओं का संचालन हो

– एसएम कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को तत्काल दूर किया जाये

– विवि के छात्रावासों में अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक द्वारा अवैध रूप से बाहरी छात्रों को रखने पर रोक लगे

– सभी दोषी अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षकों को तत्काल हटाया जाये

– छात्रावासों में जरूरतमंद छात्रों को प्राथमिकता देते हुए आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जाये

– परीक्षा परिणाम एवं एडमिशन प्रक्रिया में पारदर्शिता लायी जाये

– स्नातक सत्र 2026-2030 नामांकन ऑनलाइन माध्यम से हो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >