-कथित प्रेमिका ने कहा कि दोनों लीव इन में थी
-मृतक का भाई व मां गये हैं कुंभ स्नान करनेफोटो
प्रतिनिधि, नाथनगरसोमवार दोपहर को ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक नसरतखानी निवासी चुन्नीदेव प्रसाद सिंह का 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है. जानकारी के मुताबिक प्रेमिका ने मृतक के घर पहुंच कर मौत की सूचना परिजनों व पुलिस को दी. ललमटिया पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी. जिस समय युवक ने आत्महत्या की, उस समय घर में कोई और नहीं था. मां और भाई कुंभ स्नान के लिए गये हैं. पिता भी घर पर नहीं थे. पिता ने बेटे के हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका पर लगाया है. पुलिस प्रेमिका से थाना में पूछताछ कर रही है.
पुलिस के मुताबिक तारापुर की लडकी ने 2022 में संदीप से शादी करने का दावा किया है. लड़की को लड़का अपने घर नहीं ला रहा था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था. लडका पिछले कुछ दिनों से परेशान था. लड़की को फोन पर उसने जहर खा लेने की बात कही थी. इस पर लड़की ने उसे रोका था, खुद नसरतखानी आने की बात कही थी. सोमवार को लड़की नसरतखानी पहुंच कर संदीप को फोन की तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद लड़की उसके घर पर पहुंच गयी. जहां लड़का उसे फंदे से लटका मिला. लड़की ने ही मौके से पुलिस व लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि लड़की ने ही युवक का फंदा चाकू से काटा था. विश्वविद्यालय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस से लड़की ने बताया कि वह लड़के के साथ लीव इन में थी.वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दो युवक काला पॉलीथिन लेकर आया था, जिसे वो लोग नहीं पहचानते हैं. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन,आत्महत्या में प्रयोग की गयी रस्सी और चाकू जब्त कर लिया है. एफएसएल टीम ने भी जांच की है.
मेरे बेटे को लड़की ने मारा है: पिता
मृतक के पिता चुन्नीदेव सिंह ने बताया कि मेरे बेटे संदीप को लड़की ने मार दिया है. वह किसी लड़के को साथ लेकर आई थी. उन्होंने कहा कि वह लड़की को नहीं पहचानते हैं. सूचना मिली तो वो घर पहुंचे, वहां बेटे के मृत पाया. सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच भी चल रही है. लडकी से भी पूछताछ चल रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पायेगा. मधुसुदनपुर मे भी युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर टीकर गांव के भी एक युवक के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है.लडके के परिजनों को जानकारी मिलते ही सबसे पहले निजी क्लीनिक में भर्ती कराया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है.मामले में थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि किसी ने थाने मे कोई जानकारी नहीं दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
