Bhagalpur news महिला ने गंगा में लगायी छलांग, एसडीआरएफ ने बचायी जान

सुलतानगंज नमामि गंगे घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मानसिक तनाव व कर्ज से परेशान एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी.

सुलतानगंज नमामि गंगे घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मानसिक तनाव व कर्ज से परेशान एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. गंगा में महिला को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया. गश्त कर रही एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. महिला की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर के प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर सुलतानगंज थाना पुलिस एवं महिला के पति घाट पर पहुंचे. महिला ने बताया कि बीती रात पति से विवाद होने से वह गुस्से में सुलतानगंज चली आयी थी. पति के इलाज के दौरान दो वर्ष पहले विभिन्न जगहों से दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज लिया था. इलाज एवं घरेलू खर्च में राशि समाप्त होने के बादकर्ज का दबाव बढ़ता गया और दंपती में विवाद होने लगा. पति ट्रक चालक है और उसे शक था कि वह किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है. इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से तनाव बना था. पति भिखारी मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने जीविका समूह से अलग-अलग किस्तों में लोन ली थी. गांव के एक व्यक्ति को नकद एवं ऑनलाइन पैसे दिये हैं, जिसके साक्ष्य मौजूद है. इसी बात को लेकर शनिवार रात विवाद हुआ था. रविवार को उनके घर से निकलने के बाद पत्नी सुलतानगंज पहुंच गयी. पुलिस दंपती को थाना ले गयी, जहां पूछताछ व समझौते का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >