Bhagalpur news बरारी पुल घाट पर गोपालपुर की महिला की डूबने से मौत

गोपालपुर की रहने वाली थी महिला

भागलपुर. बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के लिए पहुंची महिला डूब गयी. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को नदी से निकाला गया. जिसके बाद बरारी पुलिस ने मामले में मृतका के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतका नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव निवासी मंटू मंडल की पत्नी 30 वर्षीय रूपा देवी थी. मृतका के पिता नवगछिया के ही परबत्ता थाना क्षेत्र के पकड़ा वार्ड संख्या 18 के लक्ष्मण बहतरा गांव के रहने वाले दिनेश मंडल हैं. मृतका की मां कल्पना देवी ने बताया है कि उनकी बेटी अपने रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान के लिए भागलपुर के बरारी पुल घाट आयी थी. सुबह करीब 9 बजे गंगा स्नान के दौरान उनकी बेटी पानी में काफी दूर तक चली गयी. जहां वह डूबने लगी. जब तक लोग उसे बचाने के लिए पहुंचते वह डूब चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >