Bhagalpur News: सिंचाई विभाग के डाक बंगला में भी होगा सेफ हाउस

प्रधानमंत्री के हवाई अड्डा परिसर में कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग के डाक बंगला का जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को निरीक्षण किया

डाक बंगला में भी होगा सेफ हाउस, डीएम ने किया निरीक्षण

भागलपुर.

प्रधानमंत्री के हवाई अड्डा परिसर में कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग के डाक बंगला का जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए हवाई अड्डा परिसर के निकट कई सेफ हाउस बनाये जा रहे हैं. इनमें एक सिंचाई विभाग का डाक बंगला भी शामिल है. जिलाधिकारी ने डाक बंगला में उपलब्ध सुविधाएं देखी और संबंधित पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिये. कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के पार्किंग के लिए बनाये गये पार्किंग स्थलों का भी डीएम ने निरीक्षण किया. उन्होंने पार्किंग स्थल पर सिगनेज लगाने, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था व शेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उनके साथ कई पदाधिकारी थे.

डीएम ने किया हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल के लिए हेलीपैड निर्माण के स्थल का भ्रमण बुधवार को किया. भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया. प्रधानमंत्री के लिए निर्मित हेलीपैड के अतिरिक्त तीन हेलीपैड और बनाया जाना है. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, डीटीओ जनार्दन प्रसाद सिंह, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक

भागलपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने हवाई अड्डा के लॉन्ज में की. मंच, हेलीपैड व हैंगर निर्माण, बेरीकेडिंग की प्रगति, पार्किंग स्थल, सेफ हाउस, वीवीआइपी पास, मीडिया पास, विभिन्न स्थलों पर लगने वाले साइनेज बोर्ड, पेयजल, शौचालय, विभिन्न सेफ हाउस तक सड़क की स्थिति, पार्किंग स्थल पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था को लेकर बारी-बारी से सभी पदाधिकारी के साथ समीक्षा की गयी. बैठक में नगर आयुक्त प्रीति, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सभी अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >