50 हजार का इनामी मधेपुरा जिला के रतवारा से गिरफ्तार किया

50 हजार का इनामी शबनम यादव गैंग के कुख्यात आरोपित को पुलिस ने मधेपुरा जिला के रतवारा से गिरफ्तार किया

50 हजार का इनामी शबनम यादव गैंग के कुख्यात आरोपित को पुलिस ने मधेपुरा जिला के रतवारा से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित भवानीपुर थाना के नारायणपुर का मुकेश कुमार यादव है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध हत्या, लूट, जानलेवा हमला सहित कई मामले दर्ज है. मुकेश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. वह दियारा में किसानों से रंगदारी की मांग कर फसल लूटता था.

मधेपुर जिला बजराहा में सुमन कुमार के पुत्र विवेक कुमार की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. हत्या की प्राथमिकी दादा सुरेश मेहता के बयान पर दर्ज की गयी थी. मुकेश कुमार यादव को नामजद आरोपित बनाया गया था. अपराधियों ने घटना को अंजाम छह दिसंबर 2018 को दिया था. इस मामले में मुकेश यादव फरार चल रहा था. बिहपुर थाना भ्रमरपुर के कल्याण कुमार ने मुकेश यादव से सहित अन्य पर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. फसल काटने के नाम पर दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की था. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. नवगछिया थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज है. बिहपुर, भवानीपुर, नदी थाना में जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश यादव रतवारा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है. एसटीएफ टीम, नदी थाना, नवगछिया थाना की पुलिस ने छापेमारी कर मुकेश यादव को गिरफ्तार किया. मुकेश यादव पर पुलिस मुख्यालय से गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >