Bhagalpur news वर्ड फ्लू को देखते हुए एक किलोमीटर के क्षेत्र को किया सेनेटाइज

नवगछिया अनुमंडल परिसर के मैदान में वर्ड फ्लू को देखते हुए एक किलोमीटर के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया.

नवगछिया अनुमंडल परिसर के मैदान में वर्ड फ्लू को देखते हुए एक किलोमीटर के क्षेत्र को सैनेटाइज किया गया. मृत कौआ में वर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर रविवार को रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची. टीम का नेतृत्व जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी कर रही थी. जिस जगह पर कौआ की मौत हुई थी उसे क्षेत्र के आसपास के एक किलोमीटर क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में दो टीम बनायी गयी, जो एक भागलपुर से और नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में है, जिसमें भागलपुर टीम से डॉ संतोष कुमार, डॉमनोज कुमार भारती, डॉ सुभाष कुमार आर्य, डॉ शशि अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल नवगछिया से डॉ अर्चना, डॉ मो अमिन अंसारी सहित नगर परिषद नवगछिया के सहयोग से सेनेटाइज का काम किया गया है. सोमवार को पटना से आयी टीम इस क्षेत्र का जायजा लेगी.मुर्गा फार्म से भी सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जायेगा. जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल परिसर के मैदान में वाक करने, गेम खेलने से परहेज करनी चाहिए. कम से कम एक सप़्ताह लिए प्रभावित क्षेत्र में लोग आने से बचे. वर्ड फ्लू के शिकार पक्षी अभी भी जीवित होगी. वह पक्षी जो बीट करेगा उसके संपर्क में आना भी खतरनाक है. पक्षी जहां-जहां बैठती है उस जगह को भी संक्रमित कर देती है. प्रभावित पक्षी के संपर्क में भी आने से बचे. वर्तमान में बर्ड फ्लू में वायरस स्ट्रेन H5N1 की पुष्टि हुई. वायरस का संक्रमण पक्षियों के लार, नाक के स्राव और मल से तेजी से फैलते हैं.

संत पथिक सेवा समिति ने किया वस्त्र व खाद्यान्न वितरण

माघी पूर्णिमा पर रविवार को संत पथिक सेवा समिति की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों में वस्त्र व खाद्यान्न का वितरण किया गया. इस सेवा कार्य के तहत समिति के सदस्यों ने निर्धन लोगों को कपड़े के साथ-साथ चूड़ा और गुड़ प्रदान किया, जिससे पर्व पर उन्हें कुछ राहत मिल सके. समिति के सदस्यों ने बताया कि माघी पूर्णिमा जैसे धार्मिक पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. समिति हर वर्ष इस तरह के सामाजिक और सेवा कार्य करती हैं, ताकि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाई जा सके.वितरण कार्यक्रम में काफी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे और समिति के इस प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम में त्रिवेणी शर्मा, अरुण कुमार चौधरी, विजय सिंह, वासुदेव रामुका, शिवम कुमार साह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >