भागलपुर में 25 मई से शुरू होगा नया ”सुविधा बिहार” ऐप, बिजली बिल भुगतान होगा आसान

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) ने उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित सेवाएं देने के उद्देश्य से अपने बिलिंग सिस्टम में बड़ा तकनीकी बदलाव करने का निर्णय लिया है.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट

भागलपुर.

भागलपुर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत और सुविधा बढ़ाने वाली बड़ी खबर सामने आयी है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) ने उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित सेवाएं देने के उद्देश्य से अपने बिलिंग सिस्टम में बड़ा तकनीकी बदलाव करने का निर्णय लिया है. इसके तहत 25 मई 2026 से नया और अत्याधुनिक बिलिंग सॉफ्टवेयर पूरी तरह लागू कर दिया जायेगा.विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल भागलपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि नये सॉफ्टवेयर के लागू होने के साथ ही पुराने ”सुविधा एप” मोबाइल एप्लिकेशन की सेवा बंद कर दी जायेगी. अब उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल में नया ”सुविधा बिहार” ऐप डाउनलोड करना होगा। यह ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा.

बिल भुगतान समेत नये कनेक्शन के लिए भी ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई

विभाग के अनुसार पुराने ऐप पर मिलने वाली सभी सुविधाएं नये ”सुविधा बिहार” ऐप पर भी पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी. उपभोक्ता नये बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, बिजली बिल डाउनलोड, लोड बढ़ाने या घटाने, नाम सुधार सहित कई अन्य सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकेंगे. विभाग का दावा है कि नया सिस्टम पहले की तुलना में अधिक तेज और बेहतर तरीके से काम करेगा.

नया ‘सुविधा बिहार’ ऐप इंस्टॉल करने की अपील की

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने कहा कि सॉफ्टवेयर माइग्रेशन की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं को अस्थायी परेशानी हो सकती है, जिसके लिए विभाग को खेद है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द नया ‘सुविधा बिहार’ ऐप इंस्टॉल करने की अपील की है, ताकि डिजिटल सेवाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के जारी रह सके.

विभाग ने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >