यू-डाइस और ई-शिक्षा कोष की समीक्षा को लेकर कल बड़ी बैठक, सभी प्रधानाध्यापकों को बुलावा

Bhagalpur News : सुलतानगंज प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक 23 मई शनिवार को आयोजित होगी. बैठक में यू-डाइस पोर्टल, ई-शिक्षा कोष, एफआरएस और विभागीय ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

सुलतानगंज, भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट : यू-डाइस पोर्टल पर नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बच्चों के नामांकन, इंपोर्ट और ई-शिक्षा कोष पर नए बच्चों की एंट्री समेत विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों की समीक्षा को लेकर सुलतानगंज प्रखंड में बैठक आयोजित की गई है. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधवेंद्र कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह बैठक 23 मई शनिवार को कृष्णानंद सूर्यमल इंटरस्तरीय विद्यालय में होगी.

प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए अलग समय

जारी निर्देश के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, जबकि मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी.

ऑनलाइन कार्यों और योजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक में यू-डाइस पोर्टल पर नामांकन की स्थिति, बच्चों की ऑनलाइन एंट्री, एफआरएस से जुड़ी गतिविधियों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. साथ ही स्कूलों में चल रहे ऑनलाइन कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा होगी.

सभी प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य

बीआरसी लेखापाल पवन कुमार ने बताया कि सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. इसकी सूचना संबंधित विद्यालयों को भेज दी गई है, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >