bhagalpur news. जेएलएनएमसीएच गेट नंबर एक के पास चाय दुकानदार और टोटो चालक के बीच मारपीट

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर एक के पास दोपहर 12.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहे.

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट नंबर एक के पास दोपहर 12.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहे. इस दौरान गेट नंबर एक के सामने पूरा क्षेत्र युद्ध भूमि में तब्दील दिखा. सूचना पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया फिर घायल हुए लोगों को अस्पताल में भेजा. पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक युवक गौरव कुमार का सिर फूट गया है, उसे इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मामले में दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनलोगों ने देखा कि बड़ी खंजरपुर निवासी टोटो चालक व एक चाय दुकान के दो संचालक भाईयों के साथ विवाद हो रहा था. इसी बीच चाय दुकान के दोनों संचालक हमलावर हो गये और युवक की पिटाई कर दी. युवक भी पिटाई के क्रम में बार-बार हमला कर रहा था और हर बार उसकी जबरदस्त पिटाई हो जा रही थी. स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को अलग करवा दिया. दोनों चाय दुकानदार अपने दुकान में चले गये. इसके बाद टोटो चालक, चाय दुकान पर जा कर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और इस दौरान मारपीट की चुनौती भी दे रहा था. फिर चाय दुकान के दोनों संचालकों ने उस युवक की पिटाई कर दी. चाय दुकान के संचालकों में से एक ने कही से लाठी का जुगाड कर लिया था, और अब वह लाठी से पिटाई भी करने लगा. इसी बीच टोटो चालक की सूचना पर उसके तीन परिजन लाठी डंडे के साथ वहां आ धमके फिर दोनों पक्षों से खूब लाठियां चली. चाय दुकान के एक संचालक का सर भी फूट गया. मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया था. गनीमत थी एन मौके पर बरारी थाने के सिपाही अनिल कुमार और अन्य ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. एंबुलेंस में धक्का लगने के बाद हुआ था विवाद जानकारी मिली है कि टोटो चालक के टोटो से एक एंबुलेंस में धक्का लग गया था. उक्त एंबुलेंस चाय दुकानदारों के किसी करीबी का था. इसी कारण चाय दुकानदारों और टोटो चालक के बीच मारपीट होने की बात कही जा रही है. हालांकि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बरारी पुलिस छानबीन में जुट गयी है. गेट नंबर एक के पास होता है 20 से अधिक अवैध दुकानों का संचालन जेएलएनएमसीएच मायागंज गेट नंबर एक के सामने अवैध रूप से 20 से अधिक चाय, नाश्ता आदि की दुकानों का संचालन होता है. इस कारण गेट नंबर एक हो कर अस्पताल जाने वाली सड़क संकरी हो जाती है और गेट पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है. आम लोगों ने बताया अवैध दुकानों पर हमेशा असामाजिक तत्वों की जुटानी रहती है जो हमेशा माहौल को तनावपूर्ण बना कर रखते हैं. स्थानीय लोगों ने अवैध दुकानों को सख्ती से हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >