पाकुड़ की युवती की किडनी थी खराब, कर रहे थे डेंगू का इलाज, मौत

भागलपुर/पाकुड़ : पांच दिन से डेंगू वार्ड में भरती कर जेएलएनएमसीएच के डॉक्टर युवती का डेंगू का इलाज करते रहे. युवती की जब हालत गंभीर हुई तो उसका किडनी खराब बता कर उसका डायलिसिस किया. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अंततोगत्वा शुक्रवार की दोपहर में बीमार युवती की माैत हो गयी. इलाज में […]

भागलपुर/पाकुड़ : पांच दिन से डेंगू वार्ड में भरती कर जेएलएनएमसीएच के डॉक्टर युवती का डेंगू का इलाज करते रहे. युवती की जब हालत गंभीर हुई तो उसका किडनी खराब बता कर उसका डायलिसिस किया. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अंततोगत्वा शुक्रवार की दोपहर में बीमार युवती की माैत हो गयी. इलाज में लापरवाही व नर्सों-डॉक्टरों के दुर्व्यवहार से खफा परिजनों ने मेडिसिन विभाग में हंगामा किया. परिजनों द्वारा शिकायत करने के बाद अधीक्षक ने यूनिट इंचार्ज समेत पूरी यूनिट को शो-काॅज जारी कर दिया.

13 नवंबर से लेकर गुुरुवार की सुबह तक इलाज के नाम पर पूनम को सिर्फ स्लाइन, आनडेम इंजेक्शन व प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवा दी गयी. इतने के बावजूद पूनम का प्लेटलेट्स जब गुुरुवार को 34 हजार पर आ गया और हालत खराब होने लगी तो डॉक्टरों ने कहा कि पूनम की किडनी खराब है. इसका डायलिसिस करना पड़ेगा.
मौत के बाद मेडिसिन विभाग में नर्स-परिजनों में कहासुनी
इंचार्ज समेत पूरी यूनिट को शाे-कॉज
और घट गया प्लेटलेट्स
झारखंड के पाकुड़ जिला निवासी गोपाल प्रसाद शर्मा की पुत्री पूनम कुमारी शर्मा को 13 नवंबर की शाम चार बजे ट्राॅमा वार्ड में बने डेंगू वार्ड में भरती कराया गया. पिता गोपाल के अनुसार, भरती के वक्त पूनम का प्लेटलेट्स 1.31 लाख था.
गुरुवार से शुक्रवार तक नहीं आया चिकित्सक : गुुरुवार की पूर्वाह्न में पूनम को मेडिसिन विभाग के डॉ पी युगुल की यूनिट के बेड नंबर 101 पर भरती कराया गया. दोपहर करीब 12 बजे उसका डायलिसिस हुआ. पूनम के रिश्तेदार नवीन शर्मा का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर से लेकर शुक्रवार तक एक भी चिकित्सक नहीं आया. नर्स के पास जाने पर डांट मिलती थी. अंतत: शुक्रवार की दोपहर 12:05 बजे पूनम की माैत हो गयी.
जेएलएनएमसीएच में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला
गुुरुवार को भी डेंगू से गयी थी एक की जान
नर्स-डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप : पूनम की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये. मृतका के पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तो नर्स-डॉक्टरों ने दुर्व्यवहार किया. इससे परिजन आक्रोशित हो गये और 15 से 20 मिनट तक जमकर हंगामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >