bhagalpur news. सुलतानगंज में लेबर कार्ड शिविर, 800 श्रमिकों ने भरा आवेदन

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बुधवार को एक दिवसीय लेबर कार्ड शिविर का आयोजन किया गया

सुलतानगंज नगर परिषद क्षेत्र के सत्संग गली स्थित नगर सभापति राजकुमार गुड्डू के आवास पर बुधवार को एक दिवसीय लेबर कार्ड शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नगर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों श्रमिक पहुंचे और लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया. नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि लगभग 800 श्रमिकों ने शिविर में प्रपत्र भरकर जमा किया है. सभी आवेदनों की जांच के बाद सीएससी के माध्यम से श्रमिकों को निशुल्क लेबर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में तीन श्रमिकों की मौत के बाद बीडीओ को पत्र लिखकर इस तरह के शिविर आयोजित करने की मांग की गई थी, जिसके बाद यह शिविर आयोजित किया गया. सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ मौके पर मौजूद श्रम प्रबंधन पदाधिकारी अभिनव आलोक ने बताया कि लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है. इसमें बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं. इस शिविर से क्षेत्र के श्रमिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. शिविर के दौरान वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, रूबी कुमारी, सुभाष कुमार, विनोद कुमार, सुभाष पोद्दार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >