Bhagalpur news 67 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

सुलतानगंज रेफरल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 67 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. जांच के दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जरूरी देखभाल, संतुलित आहार, समय-समय पर जांच और सुरक्षित प्रसव से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श दिया. अस्पताल कर्मियों के अनुसार शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के लिए रक्त के नमूने लिये गये. हीमोग्लोबिन, वजन, ब्लड प्रेशर और अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ सुबह से ही अस्पताल परिसर में जुटने लगी थी. पंजीकरण के बाद क्रमवार सभी का परीक्षण किया गया. लैब टेक्नीशियन ने बताया कि जांच रिपोर्ट मरीजों को दो से तीन दिनों में उपलब्ध करा दी जायेगी.

मारपीट का केस दर्ज, दो जख्मी

सुलतानगंज गंगटी गांव में सोमवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज पहुंचाया. एक पक्ष से कंचन देवी व दूसरे पक्ष से वीणा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल

कहलगांव सनोखर व रशलपुर थाना क्षेत्र में आपसी व जमीन विवाद में मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में सनोखर थाना क्षेत्र के भखरी गांव के चंद्रशेखर मंडल, बंटी कुमार, विनय कुमार,रुक्मिणी कुमारी, किरण देवी व रसलपुर थाना क्षेत्र कुलकुलिया के महेश मंडल शामिल हैं. सभी घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >