bhagalpur news. अरावली की पहाड़ियों के बीच जुटे भागलपुर के 51 मित्र, 25 साल बाद ताजा की स्कूल की यारी

माउंट असिसि के छात्र अरावली की पहाड़ी के बीच जुटे.

-माउंट असिसी स्कूल के 2000 के 10वीं के विद्यार्थियों का हुआ जुटानफोटो नंबर : सिटीदीपक राव, भागलपुर

आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में स्कूल में हमसाया की तरह रहने वाले दोस्तों का साथ अक्सर छूट जाता है. विशेष मौके पर मुलाकात, दूरभाष पर हाय-हैलो या कभी-कभार सोशल मीडिया पर मैसेज तक दोस्ती सिमट जाती है. लेकिन भागलपुर के माउंट असिसी के 25 साल पहले पढ़ने वाले 51 विद्यार्थियों की बात ही अलग है. देश-दुनिया में काम करने वाले पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का अरावली की वादियों में जुटान हुआ. एक-दूसरे से सुख-दु:ख शेयर किया. इस रियूनियन का सभी छात्र-छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया. उनके बच्चों व परिवार ने एक-दूसरे जाना और समझा.

वन जर्नी फॉरएवर कनेक्टेड की थीम पर दिखी विचारों की एकरूपता

दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर दूर गुरुग्राम के अरावली की पहाड़ियों के बीच अपने पुराने दिनों को याद किया. कार्यक्रम वन जर्नी फॉरएवर कनेक्टेड थीम पर आधारित रहा. इसमें सभी मित्रों ने एक ही रंग के टी-शर्ट व परिधान धारण किया. सभी के विचारों की एकरूपता दिखी. अपने पुराने मित्रों से मिल कर भाव विभोर हो गये.

तीन माह से प्रयास के बाद कार्यक्रम हुआ सफल

तीन महीने से लगातार कठिन परिश्रम के बाद इस कार्यक्रम को अमलीजामा पहनाया जा सका. सभी साथियों ने एक-दूसरे के ख्याल का ध्यान रखा. आयोजन समिति में सभी साथियों ने भूमिका निभायी और सरल तरीके से काम किया. निलेश जैन ने बताया कि तत्कालीन प्रिंसिपल फादर थॉमस चिट्टोकुलम टीओआर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया. छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रेरणादायक संबोधन को ध्यान से सुना और भागलपुर के विकास और बदलाव में भागीदारी का संकल्प लिया. सभी को मोमेंटो भेंट किया गया. समापन लाइव म्यूजिकल नाइट के साथ हुआ.

इन देशों व महानगरों से पहुंचकर कार्यक्रम में की भागीदारी

कार्यक्रम में अमेरिका, दुबई, भागलपुर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद, गिरिडीह, सिंगापुर, वाराणसी आदि जगहों व्यस्ततम प्रोफेशन से छुट्टी लेकर सभी जुटे थे. बेशक, कोई डॉक्टर, कोई ब्यूरोक्रेट, कोई सीए थे, लेकिन यहां सभी स्कूल के साथी थे. रामनगर में कार्यरत भारतीय रिजर्व बटालियन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने भी अपने स्कूल के बैचमेट्स को सम्मान देते हुए गुरुजनों व छात्र-छात्रओं के बीच समन्वय व अनुशासन पर प्रकाश डाला.

इनका रहा विशेष योगदान

आयोजन में टाटा कैंसर अस्पताल, बनारस में कार्यरत चिकित्सक डॉ कुणाल रंजन विनायक, मुंबई के यस बैंक में बड़े अधिकारी के रूप में कार्यरत राजमणि सिंह, दुबई मेडिकल कॉलेज में वरीय चिकित्सक डॉ अपराजिता, सैन फ्रांसिस्को के बड़े एमएनसी में कार्यरत राजेश रंजन, दुबई के एक बड़े एमएनसी में कार्यरत रेशु पल्लवी, भागलपुर के कारोबारी निलेश जैन आदि की विशेष भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >