कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कोर कमेटी गठित

फोटो – मनोज वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन नौ फरवरी को टाउन हॉल में होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को युवा रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर युवा रालोसपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एक […]

फोटो – मनोज वरीय संवाददाता, भागलपुर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन नौ फरवरी को टाउन हॉल में होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को युवा रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर युवा रालोसपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एक कोर कमेटी का गठन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा कार्यकर्ता अभियान चला कर अधिक से अधिक युवाओं को इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आमंत्रित करेंगे. इस मौके पर हिमांशु पटेल, शांति सिंह कुशवाहा, सरस्वती कुमारी, रवींद्र मंडल, रंजन सिंह, अनिल मंडल, संजीव कुमार, सत्यम ठाकुर, शहजाद आलम, गौरव सिंह, शंभु कुमार सिंह, मनोज पासवान, सुमन कुमार प्रसुन्न, विवेक कुमार, सुरजीत कुमार, रामदेव सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >