डीएम का िनर्देश, एक मार्च से चालू करायें विद्युत शवदाह गृह

भागलपुर : लंबे समय से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह के चालू होने का रास्ता साफ हो गया है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने विद्युत शवदाहगृह को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए नगर आयुक्त को न केवल नोडल पदाधिकारी बनाया है, बल्कि उन्हें निर्देशित भी किया गया है कि वह विभिन्न विभागों से समन्वय […]

भागलपुर : लंबे समय से बंद पड़े विद्युत शवदाह गृह के चालू होने का रास्ता साफ हो गया है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने विद्युत शवदाहगृह को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए नगर आयुक्त को न केवल नोडल पदाधिकारी बनाया है, बल्कि उन्हें निर्देशित भी किया गया है कि वह विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विद्युत शवदाहगृह का संचालन एक मार्च से करना सुनिश्चित करेंगे.

साथ ही संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत इसकी जानकारी देंगे. दरअसल, 15 फरवरी को आयोजित विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में बुडको के कार्यपालक अभियंता द्वारा अवगत कराया गया था कि बरारी गंगा घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह को निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मगर, विभिन्न विभागों के समन्वय के अभाव में इसका संचालन नहीं हो रहा है.

इस जानकारी पर आम नागरिकों को हो रही असुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह को सुचारु रूप से संचालित कराने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >