ऑटो स्टैंड के लिए बनी पुलिया टूटने लगी

20 फरवरी से चालू करना है ऑटो स्टैंड, लेकिन अभी तक सिर्फ किया जा रहा मिट्टी को समतल भागलपुर : तिलकामांझी- बरारी रोड स्थित पथ परिवहन निगम परिसर में बन रहा ऑटो स्टैंड 20 फरवरी से चालू करने का निगम को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है. लेकिन अभी तक ऑटो स्टैंड को चालू करने को […]

20 फरवरी से चालू करना है ऑटो स्टैंड, लेकिन अभी तक सिर्फ किया जा रहा मिट्टी को समतल

भागलपुर : तिलकामांझी- बरारी रोड स्थित पथ परिवहन निगम परिसर में बन रहा ऑटो स्टैंड 20 फरवरी से चालू करने का निगम को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है. लेकिन अभी तक ऑटो स्टैंड को चालू करने को लेकर कोई तैयारी नहीं की गयी है. ऑटो स्टैंड चालू होने में अब छह दिन शेष बचे हुए हैं. लेकिन अभी तक ऑटो स्टैंड में शौचालय, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करा पायी है. ऑटो स्टैंड के आने और जाने के लिए बनाये गये दो रास्ते में एक रास्ते जिसे पुलिया की तरह बनाया गया, दोनों तरफ टूटने लगे हैं.
न बोरिंग का काम शुरू हुआ, न ही शौचालय निर्माण का काम ही : ऑटो स्टैंड मेंं अभी तक बोरिंग का भी शुरू नहीं हुआ है. शौचालय और बिजली का काम भी नहीं शुरू किया गया है. शुक्रवार को निगम द्वारा मिट्टी गिराकर दोनों रास्ते के सामने वाले भाग को समतल किया जा रहा है.
अभी तक एग्रीमेंट का भी काम पूरा नहीं हुआ है : सबसे बड़ी बात यह है निगम और पथ परिवहन निगम के बीच अभी तक एग्रीमेंट भी नहीं हुआ है. पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक एग्रीमेंट निगम द्वारा नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >